देहरादून, अक्टूबर 7 -- Dehradun News: जीवित व्यक्ति को मृत दिखा उनकी जमीन हड़प ली गई है। मामले में पैरामेडिकल कॉलेज परिवार से जुड़े मां-बेटे समेत दो लोगों पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। श्यामलाल निवासी सिमलासग्रांट, डोईवाला ने कोर्ट में अपील की। बताया कि उनके पिता स्व. ताराचंद के नाम पर ईस्ट हॉप टाउन में कुल 0.4050 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। आरोपी चंद्रावती निवासी ठाकुरपुर, संजय कुमार चौधरी पुत्र दरियाब सिंह और ओमवती पत्नी दरियाब सिंह निवासी चकराता रोड ने साजिश के तहत जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ। मालिकाना हक पाने के लिए फर्जी दस्तावेज बना लिए गए। आरोपियों ने तीन अगस्त 1995 की एक फर्जी वसीयत और ताराचंद की मृत्यु 14 जून 2002 में होना दिखा श्मशान घाट की फर्जी रसीद तैयार की। जबकि,...