Dehradun News: जीते जी देश सेवा, जाते-जाते समाज सेवा
देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: दून के खलंगा कॉलोनी, रांझा वाला नथुआ वाला निवासी 89 वर्षीय गोविंद सिंह सावन का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त थे। उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद भी समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए नेत्र और देहदान किया। सावन ने वर्ष 2023 में दधीचि देहदान समिति के माध्यम से यह संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए तुरंत समिति से संपर्क किया। इसके बाद श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की नेत्र विभाग की टीम ने उनका कॉर्निया सुरक्षित किया।मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग में एनाटॉमी हेड डॉ. जॉली अग्रवाल, डॉ. राजेश मौर्या व उनकी टीम ने परिजनों की उपस्थिति में देहदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जीते जी देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.