देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: हरिद्वार। रानीपुर मोड़ क्षेत्र की दुकानों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी से आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। धर्मनगरी में इलेक्ट्रिकल ट्रेड एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरनाव्यापारियों का विरोध इस दौरान व्यापारियों ने ज्वालापुर तहसील परिसर से चंद्राचार्य चौक तक विरोध रैली निकाली और जीएसटी विभाग की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग की छापेमारी तुरंत नहीं रोकी गई, तो सोमवार को हरिद्वार इलेक्ट्रिक एसोसिएशन से जुड़े सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर सरकार को चाबियां सौंप देंगे।छापेमारी के खिलाफ व्यापारियों के आ...