देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल ने अपना 57 वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वर्ष भर की शैक्षणिक व खेल गतिविधियों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विद्यार्थियों की उपलब्धियां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक डॉ. बी. राजेंद्र को आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरानुसार समूह शब्द गायन से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने आईएससी व आईसीएसई परीक्षा परिणाम 2026, शैक्षणिक एवं खेलकूद प्रगति, नगर कीर्तन, अंतर-सदनीय एवं अंतर-विद्यालयी उपलब्धियों की जानकारी दी...