देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: नई टिहरी। टिहरी जिले हथकरघा,हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग श्रेणी के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए छह लोगों का जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया। इसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिल्पकारों और उद्यमियों का चयन प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। वीरवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुरस्कारों के लिए चयन किया गया। हथकरघा श्रेणी में ढालवाला की रंजनी देवी को बिच्छू घास से मफलर बनाने के लिए प्रथम,चंबा के नत्थी लाल को शॉल बनाने के लिए द्वितीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। जबकि हस्तशिल्प श्रेणी में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम खंडोगी के दिनेश लाल को पहाड़ी तिबार,सुरकंडा मंदिर की कलाकृति बनाने के लिए प्रथम,नरेंद्रनगर की उष...