देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। जिला पंचायत सभागार में जिपं सदस्यों की ओर से नामांकन किए गए हैं। नगर निगम से 10, जिला पंचायत के 16 सदस्य समेत जिले से 30 सदस्य समिति में चुने जाएंगे। अपर मुख्य अधिकारी सतीश त्रिपाठी ने बताया कि 10 जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी 14 अक्टूबर को होगी। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया 16 अक्टूबर को संपन्न होगी। यह भी पढ़ें- Nainital News: जिला योजना समिति निर्वाचन को आज जमा होंगे नामांकन पर्चे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...