देहरादून, सितम्बर 5 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत जिला पंचायत और नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) तैयार करने का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला योजना समिति निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचक नामावली का पहला ड्राफ्ट एवं अंतिम प्रकाशन और दावा-आपत्तियों के निस्तारण के लिए समय-सारिणी जारी की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ सितंबर को निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के निरीक्षण व दावा-आपत्ति दाखिल करने के लिए 10 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- जिला योजना समिति के निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची की समय-सारिणी जारी प्राप...