देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद देहरादून में जल्द ही जिला योजना समिति का गठन होगा। प्रशासन की ओर से समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला योजना समिति के गठन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम परिसीमन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आमजन से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: जिला योजना समिति गठन की प्रक्रिया शुरू, 4 तक मांगीं आपत्तियांजिला योजना समिति का गठन जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नौडियाल ने बताया कि अंतिम परिसीमन के अनुसार जनपद की ग्रामीण जनसंख्या 5,48,851 निर्धारित की गई है। इसके आधार पर जिला पंचायत के 30 निर्वाचित सदस्य होंगे, जबकि इन्हीं निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने मध्य से 10 सदस्यों ...