देहरादून, जुलाई 5 -- Dehradun News: देहरादून। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था के 18 मुक्केबाजों ने 17 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्पर्श, संस्कार क्षेत्री, निकित, रेंशा, कोटिलय, श्रेयान, निमेश, देवार्या एवं आरव ने स्वर्ण, शिवांश, दीप, योगेश, अद्रिका एवं रुद्रवीर ने रजत और दिव्यांतर, वंश थापा एवं रुद्र के कांस्य पदक जीते।संस्था के प्रशिक्षक नरेश गुरुंग, कपिलदेव बिष्ट एवं अनिल भंडारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देहरादून एवं उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...