Dehradun News: जिलाधिकारी ने देर रात निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। डीएम मयूर दीक्षित ने शनिवार देर रात विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चंडी घाट चौक से शंकराचार्य चौक, प्रेमनगर चौक, सिंहद्वार, गुरुकुल कांगड़ी हाईवे और हरकी पैड़ी क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए किए जा रहे डामरीकरण में निर्धारित मानकों का पालन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र में मंदिरों, घाटों और पुलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.