देहरादून, नवम्बर 19 -- Dehradun News: देहरादून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 हाथीबड़कला के विद्यार्थियों ने जापान के फुकुई यूनिवर्सिटी मॉडल मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों से ऑनलाइन सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संवाद किया। जूम के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कक्षा छह और सात के 36 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भारतीय विद्यार्थियों ने जापान के बच्चों को देश की संस्कृति, पारंपरिक त्योहारों, खान-पान और रहन-सहन की जानकारी दी। वहीं दोनों देशों के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के स्कूल, दिनचर्या और रुचियों पर चर्चा की। विद्यालय के प्राचार्य मयंक शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का समन्वय शिक्षिका निधि चंद, ममता श्रीवास्तव और शिक्षक निखिल कुमार ने किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...