देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: विकासनगर। विकासनगर निवासी और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गैर-लाभकारी संस्था सुराह (SURAAH) के संस्थापक एवं सीईओ श्रेय रावत का प्रतिष्ठित अमेरिकन एक्सप्रेस लीडरशिप अकादमी, एशिया-प्रशांत 2026 के लिए चयन हुआ है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों और क्षेत्रों से चयनित 80 गैर-लाभकारी संगठनों के नेताओं में उन्होंने जगह बनाई है। भारत से इस कार्यक्रम के लिए केवल 13 प्रतिभागियों का चयन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...