Dehradun News: जांच को अग्निशमन टीम पहुंची दून अस्पताल
देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: देहरादून। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में दमकल विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम दून अस्पताल पहुंचकर ओपीडी बिल्डिंग में फायर उपकरणों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी कमी नहीं मिली है। इसके बाद फायर एनओसी मिलने का रास्ता अब साफ हो गया है। दमकल ने इसकी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा है।10-15 दिनों में मिल जाएगी फायर एनओसी। इस दौरान डिप्टी एमएस डॉ विन्रम मित्तल, स्टोर और फायर इंचार्ज नवीन खंडूरी, ओपीडी समन्वयक विनोद नैनवाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.