Dehradun News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, गांव में मचा हड़कंप
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: भगवानपुर। मोहितपुर गांव में बुधवार को 49 वर्षीय विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान छोटी पत्नी ओमपाल निवासी मोहितपुर, कोतवाली भगवानपुर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.