देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश के कारण देहरादून शहर में जलभराव की समस्या को जिला प्रशासन ने सख्त नाराजगी जताई। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रका निरीक्षण कर नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। वहीं, डीएम ने पुलिस अधिकारियों के माध्यम से सड़क किनारे अवैध ढंग से पार्क वाहनों के तत्काल चालान भी करवाए।

जलभराव की स्थिति का निरीक्षण मंगलवार को डीएम चौहान, विधायक सविता कपूर ने आईटीबीपी रोड, सीमाद्वार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव से आमजन को किसी भी दशा में परेशानी न हो और समस्या के तत्काल, अस्थायी और स्थायी समाधान किया जाए।

जलभराव के समाधान के निर्देश जिलाधिका...