Dehradun News: जमीन बेचने की डील कर 60 लाख हड़पने के आरोप में केस
देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: राजपुर थाना क्षेत्र के डोम गांव में एनजीटी और हाईकोर्ट में विवादित जमीन का सौदा कर 60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने यूपी के रहने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि गाजियाबाद के विजय नगर निवासी ध्रुव सिंह नेगी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सहारनपुर (यूपी) निवासी बलविंदर राणा ने उन्हें डोम गांव में एक जमीन दिखाई थी। 10 बीघा जमीन का सौदा आठ मई 2023 को पांच करोड़ रुपये में तय किया था। इसके एवज में पीड़ित ने चेक और नकद के माध्यम से 60 लाख रुपये का भुगतान किया। पीड़ित पक्ष जमीन पर पहुंचा तो पता चला कि उक्त भूमि पर 11 अगस्त 2023 से नैनीताल हाईकोर्ट और एनजीटी की रोक लगी हुई है। यह सच सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.