Dehradun News: जमनपुर में सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: सेलाकुई,संवाददाता। जमनपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर लोगों से झगड़ा करने पर उतारू एक युवक को सेलाकुई पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली कि जमनपुर में एक व्यक्ति स्थानीय लोगों के साथ विवाद कर रहा है और झगड़े पर उतारू है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बताया गया कि वह ऊंची आवाज में बोलते हुए लगातार आक्रामक व्यवहार करता रहा और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी को शांति भंग के तहत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.