देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को रफ्तार मिली है।14,500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ मिला है। डीएम डा. आशीिष चौहान ने कहा कि सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम की विवरण डीएम चौहान ने बताया कि देहरादून जनपद में बीते 4 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत जिले की समस्त विकासखंडो मे सफल आयोजन रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। मुख्यमंत्री के 5 वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर पर आयोजित इन शिविरों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ ...