देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्य सचिव के समक्ष आवासीय भवनों में संचालित छोटी दुकानों को लेकर एमडीडीए की ओर से जारी किए जा रहे नोटिसों का मुद्दा उठाया।जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित व्यवस्था को सरल करने की मांग उठाई। कांग्रेसनेता लालचंद शर्मा ने शुक्रवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात कर आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में जिलाधिकारी और संबंधित उपजिलाधिकारी के आदेश की अनिवार्यता से आम नागरिकों को परेशानियां आ रही है। प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में अनावश्यक प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण आम जनता को कार्यालयों...