Dehradun News: जन्माष्टमी पर प्रेमनगर बाजार में निकली भव्य शोभायात्रा
देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमनगर बाजार में सिद्धपीठ सनातन मंदिर से जन्माष्टमी से पूर्व गुरुवार को ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।शोभा यात्रा में बैंड बाजो की धुन पर कृष्ण भजनों पर झूमते श्रद्धालु जय कन्हैया लाल की.. के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा मुख्य बाजार त्यागी मार्केट से होते हुए प्रेमनगर चौक पर पहुंची। जहां भक्तों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। शोभा यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में कान्हा बने बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बैंड बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा शहर शोभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.