Dehradun News: जनसमस्याओं को लेकर ईएमएस कार्यालय पहुंचे शम्मी प्रकाश, समयबद्ध समाधान का अल्टीमेटम
देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: विकासनगर। सड़क, सीवर और जल निकासी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों के नागरिक ईएमएस कंपनी के कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी अधिकारियों के समक्ष लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों और उनसे लोगों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने जौनसार आदर्श कॉलोनी की अधूरी सड़क, शीतला माता मंदिर वाली गली, गुरुद्वारा गली समेत अन्य गलियों के निर्माण का मुद्दा उठाया। वार्ड नंबर दो भट्टा रोड की समस्या भी प्रमुखता से रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीवर लाइन बिछाए जाने के बावजूद सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कें भी लंबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.