देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे 'जनसंवाद से जनसमर्थन' अभियान के तहत कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने श्री देव सुमन नगर में स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता और अनुराग गुप्ता द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने सड़क, नाली, पेयजल, पार्किंग, यातायात और नियमित सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। ​जनसंवाद के दौरान नवीन जोशी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही किसी क्षेत्र के सतत विकास की वास्तविक दिशा तय करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कैंट क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक पहुंचने की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और सुझावों को संकलित कर ...