Dehradun News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम के टाउन हॉल में शनिवार को जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान फील्ड ट्रेनरों ने कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना के दौरान लोगों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। कर्मचारियों को इन सवालों के बारे में जानकारी देने के साथ ही जनगणना कार्य में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल एप के संचालन और उसमें विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही जनगणना के दौरान सही जानकारी एकत्र करने और उसे एप में दर्ज करने के संबंध में भी बताया गया।इस दौरान कर्मचारियों ने जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। फील्ड ट्रेनरों ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.