देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: देहरादून। छोटी सी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) देहरादून ने एक बार फिर नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प को चरितार्थ कर मानवता की मिसाल पेश की है। बुधवार को ट्रस्ट द्वारा देहरादून स्थित एसएसपी ऑफिस के बाहर से एक 70 वर्षीय अज्ञात और असहाय बुजुर्ग का रेस्क्यू किया गया। यह बुजुर्ग पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और बारिश के बीच लावारिस हालत में फुटपाथ पर जीवन बिताने को मजबूर थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय राज की त्वरित पहल और प्रयासों से बुजुर्ग को सुरक्षित रेस्क्यू कर शुक्रताल (मुजफ्फरनगर) स्थित 'अपना घर आश्रम' में आश्रय दिलाया गया है। इस पुनीत कार्य और बेसहारा को सुरक्षित छत दिलाने के लिए हर कोई ट्रस्ट के इस मानवीय कदम की सराहना कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...