Dehradun News: छात्र-छात्राओं को रेबीज संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की दी जानकारी
देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: पौड़ी। रेबीज जागरूकता सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर नौगांवखाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एएनएम मीना ने छात्र-छात्राओं को रेबीज संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमित कुत्ते या अन्य जानवर के काटने अथवा उनकी लार के संपर्क में आने से रेबीज का संक्रमण हो सकता है। उन्होंने पशुओं से सावधानी बरतने और समय पर टीकाकरण कराने को बीमारी से बचाव का प्रभावी उपाय बताया। एएनएम ने कहा कि किसी कुत्ते या अन्य जानवर के काटने पर घाव पर हल्दी, मिर्च समेत किसी भी तरह का घरेलू पदार्थ नहीं लगाना चाहिए। घाव पर पट्टी या टांके भी नहीं लगवाने चाहिए। सबसे पहले घाव को साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोकर एंटीसेप्टिक का प्रयोग करें और त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.