Dehradun News: छात्रा की कार ले उड़ा परिचित, वापस देने को मांग रहा रकम
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: छात्रा की कार उसके परिचित ने उधार मांगकर हड़प ली। बिधौली स्थित यूपीईएस की छात्रा ने आरोपी पर मंगलवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि छात्रा प्रियम शर्मा ने तहरीर दी। बताया कि वह पिछले पांच छह महीने से संस्थान के छात्र तनिष्क विजय को जानती हैं। बीते 5-6 अक्तूबर को तनिष्क उनसे गाड़ी मांग कर ले गया। कुछ दिन बाद जब छात्रा ने अपनी कार वापस मांगी तो आरोपी ने कार देने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी शर्त रख रहा है कि उसने कार पर कुछ काम करवाया है, जिसके लिए पहले उसे पैसे दिए जाएं, तभी वह गाड़ी वापस करेगा। परेशान होकर छात्रा ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। एसओ नेगी ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी तनिष्क विजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.