Dehradun News: चौथे दिन भी सीएमओ दफ्तर पर डटी रहीं आशाएं, नारेबाजी
देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून। मानदेय में बढ़ोतरी और नियमितीकरण समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। चंदरनगर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर जुटीं आशाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग उठाई। उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन के आह्वान पर 11 से 20 नवंबर तक प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार चल रहा है। धरना स्थल पर यूनियन की अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि तीन मार्च 2024 को मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मानदेय वृद्धि और पेंशन को लेकर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.