देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: हरिद्वार। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से चोरी की गई कार लेकर कांवड़ पटरी में घुसे युवकों को कांवड़ियों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर देहरादून पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी चोरी की कार लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। शंकराचार्य चौक के पास पुलिस की चेकिंग देखकर उन्होंने कार को बचाने के प्रयास में कांवड़ पटरी की ओर मोड़ दिया। कांवड़ पटरी पर संदिग्ध गतिविधि देख कांवड़ियों ने कार को रोक लिया और युवकों की पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।सूचना पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और एक आ...