Dehradun News: चोरखाला बसंत विहार में खंडहर में 55 वर्षीय पेंटर का शव मिला
देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून। चोरखाला बसंत विहार में खंडहर में 55 वर्षीय सलीम का शव मिला है। वसंत विहार पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। मंगलवार को लोगों ने इस बारे में वसंत विहार पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खंडहर में सलीम का शव मिला। सलीम पेंटर का काम करता था। सलीम की दाई आंख पर चोट लगी है। चोट के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। वसंत विहार पुलिस को शराब के पव्वे भी मौके पर मिले। पुलिस ने जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.