देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जनचेतना समिति चुक्खूवाला ने शनिवार को धारा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार को मोहल्ले की समस्या के संबंध में ज्ञापन देकर पोस्ट ऑफिस से लगते मार्ग में अवैध रुप से चौपहिया वाहनों की पार्किंग की समस्या को उठाया।समिति की ओर से पार्षद अशोक डोबरियाल, कमल रजवार, कपिल बहल ने बताया कि यह मोहल्ले वालों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिसकी वजह से मोहल्ले वालों को अपनी गाड़ियां निकालने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह ओर शाम को इसी सड़क पर लोगों द्वारा शौचालय व खड़े खड़े शराब का सेवन करने से महिलाओं को आने जाने में असुविधा झेलनी पड़ती है। धारा चौकी इंचार्ज ने समिति को आश्वासन दिया कि वह इन समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। मौके पर दया शंकर, दिनेश सेमवाल, राजू उनियाल, डीएस ...