देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तराखंड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। आन्दोलनकारियों ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चिन्हीकरण प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, मापदंड सरल बनाने और पेपर कटिंग व वरिष्ठ आन्दोलनकारियों की संस्तुति को प्रमाण के रूप में मान्यता देने की मांग की। अपर सिटी मजिस्ट्रेट ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व परिषद के संरक्षक नवनीत गुंसाई, सचिव अनन्त आकाश, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रभात डंडरियाल, अम्बुज शर्मा, लेखराज, अमित परमार, राजेश शर्मा, विकास रावत, दुर्गा ध्यानी, मीरा गुंसाई और देवेश्वरी काला ने किया। बड़ी संख्या में आन्दोलनकारियों ...