देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता अखिल गढ़वाल सभा के उत्तराखंड कौथिग में सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जूनियर वर्ग में आकाश पासवान और सीनियर वर्ग में रुचि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 12 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम कक्षा नौ तक के वर्ग में सारा देव इंटरमीडिएट कॉलेज के आकाश पासवान प्रथम, सेंट जोसेफ अकादमी के सात्विक भट्टाचार्य द्वितीय और सारा देव इंटरमीडिएट कॉलेज के अंकित कुमार ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। इसी विद्यालय के अंश पंवार को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा 10 से 12 के वरिष्ठ वर्ग में श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर की रुचि गुप्ता ने प्रथम और इसी विद्यालय की आरुषि रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संत ...