Dehradun News: चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थी सम्मानित
देहरादून, सितम्बर 12 -- Dehradun News: देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से तिलक रोड खुड़बुड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट चित्रों के लिए सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। नेपाल त्रासदी को केंद्र में रखकर बनाए गए चित्रों में बच्चों की संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता और सामाजिक सरोकार दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें सामाजिक और मानवीय विषयों के प्रति संवेदनशील बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। इस दौरान प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.