Dehradun News: चार साल से अधर में लटका खंडा-भैरागढ़-जाक मोटर मार्ग, काम शुरू नहीं हुआ तो धरना देंगे ग्रामीण
देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: श्रीनगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन खंडा-भैरागढ़-जाक मोटर मार्ग को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही और नर्माण कार्य में देरी होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों की चिंताएं इस संदर्भ में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य चमराड़ा सरजीत सिंह ने कहा कि खंडा-भैरागढ़-जाक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2022 से कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन करीब चार वर्ष बीतने के बावजूद सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। उन्होने आरोप लगाया कि पिछले लगभग एक वर्ष से सड़क पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में सड़क की स्थिति बेहद दयनीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.