Dehradun News: चार लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सोमवार को स्मैक तस्करी में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 12.78 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने बाजार में इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये होने का दावा किया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी देवेंद्र चौहान ने बताया कि मोथरोवाला में सपेरा बस्ती पुल के पास घेराबंदी करते हुए एक संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 12.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान बुलबुल (28 वर्ष) पत्नी रोहित निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला के नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भी जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.