Dehradun News: चाय बागान जमीन पर कब्जे के प्रयास में कोर्ट के आदेश पर केस
देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चाय बागान की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने और पुलिस थाने के बाहर ही प्रबंधक के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में खुद को करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले एक नेता समेत कई नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरकेडिया व हरबंसवाला टी-एस्टेट के प्रबंधक नीरज शर्मा निवासी सहस्रधारा रोड ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि आरकेडिया ग्रांट स्थित कंपनी की जमीन पर राहुल, जीतू उर्फ जितेंद्र, रामौतार, जगदीश, सावित्री देवी, गुड्डी देवी और शुभम ठाकुर जबरन अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी शिकायत पर सात जून 2025 को प्रेमनगर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.