देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: विकासनगर।चकराता के लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता की टीम एसआई जयपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार पांच घायलों, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...