Dehradun News: घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई विश्वकर्मा पूजा
देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मैकेनिकल व सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कॉलेज में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में निदेशक प्रो वीके बंगा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, कौशल एवं तकनीकी दक्षता के प्रतीक हैं। इंजीनियरिंग संस्थान में उनकी पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विद्यार्थियों एवं तकनीकी समुदाय को अपने कार्य में कौशल, गुणवत्ता, नवाचार एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. केकेएस मेर, विभागाध्यक्ष डॉ. बीएस. खाती समेत विभाग के सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- विश्वकर्मा जयंती पर पौड़ी की पुलिस लाइन में शस्त्र-वाहनों का पूजन यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.