देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के माजरी माफी स्थित शिव नारायण विहार में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, चांदी का सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर ले गए। राकेश देवली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चार जुलाई की रात पूजा के सिलसिले में नया गांव मल्हान गए थे। पांच जुलाई को लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर 35 हजार रुपये के नोटों के लिफाफे, 25 हजार रुपये की नोटों की माला, चांदी का राम दरबार व छत्र, 22 हजार रुपये की नकदी, एक बैग और चप्पल चोरी मिली। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्...