Dehradun News: घर में घुसकर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला
देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: बसंत विहार थाना क्षेत्र के साईं लोक में देर रात पड़ोसी ने साथियों संग एक घर में घुसकर सो रहे युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट कर युवक का महंगा मोबाइल तोड़ दिया और कमरे से 57 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साईं लोक निवासी करन सिंह (26) पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि 19 जुलाई तड़के करीब चार बजे जब वह घर में सो रहा था तभी मोहल्ले के ही गुलरेज खान, शुभम डबराल, अजय चौहान, राहुल गुप्ता, वंश अरोड़ा, फैजी और दो अन्य लोहे की रॉड के साथ वहां आ धमके। आरोपियों ने सोते हुए करन पर रॉड से जानलेवा प्रहार किया। आरोपियों ने उसका 92 हजार रुपये की कीमत का नया फोन तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए करन के जीजा सतेंदर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.