Dehradun News: घर में घुसकर मारपीट, पथराव और महिलाओं से अभद्रता, दो पक्षों में क्रॉस मुकदमे
देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस मुकदमे दर्ज किए हैं। एक पक्ष ने घर में घुसकर महिला से मारपीट, पथराव और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने दुकान पर हमला करने, बेटे को लोहे की रॉड व डंडों से घायल करने और घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विष्णुलोक कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र सोमनाथ की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि 16 जुलाई की रात हन्नी, वंश और उनके अन्य साथी घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर बाहर आईं उनकी पत्नी मालती देवी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.