Dehradun News: ग्राहक बनकर आया उचक्का स्टोर से दो आईफोन लेकर भागा
देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: चकराता रोड स्थित एक मोबाइल स्टोर में ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर खरीदने के बहाने दो कीमती आईफोन लेकर फरार हो गया। स्टोर मालिक की शिकायत पर शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चकराता रोड निवासी सुनील वाधवा ने बताया कि उनकी केएसआई मोबिलिटी नाम से चकराता रोड पर मोबाइल की दुकान है। बीते सात अगस्त की शाम करीब छह बजे दुकान पर उनका सेल्समैन नावेद मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक दुकान पर आया और आईफोन देखने लगा। नावेद ने उसे आईफोन 17 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स दिखाए। आरोपी युवक दोनों फोन हाथ में लेकर देखने लगा और इसी बीच मौका पाकर अचानक दोनों फोन लेकर दुकान से भागकर फरार हो गया। शोरूम मालिक ने चोरी गए दोनों आईफोन के आईएमईआई नंबर पुलिस को सौंप दिए हैं। शहर कोतवाली केसी भट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.