Dehradun News: ग्रामीणों ने खिर्सू में आयोजित शिविर में बताई समस्याएं
देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: पौड़ी। सेवा, सुशासन एवं समर्पण थीम के तहत विकासखंड खिर्सू सभागार में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की 12 बालिकाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने खिर्सू में पेयजल वितरण व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, समाज कल्याण पेंशन, श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर मलबा आने जैसी समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पेयजल लाइन का सर्वे कर नई योजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक परिसर में पेयजल कनेक्शन तत्काल लेने को कहा। स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने व जरूरत पड़ने पर मरीजों को खुशियों की सवारी के माध्यम से पास के अस्पताल में पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.