Dehradun News: ग्राफिक एरा के पीछे युवक से मारपीट में मुकदमा
देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में ग्राफिक एरा के पीछे जंगल वाली सड़क पर एक युवक के साथ तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट कर धमकी दी। दूधली निवासी हिमांशु जोशी ने तहरीर में बताया कि 25 जून की सुबह करीब 11:45 बजे वह किसी काम से जा रहे थे। जंगल किनारे रुकने पर वहां पहले से मौजूद नशे में धुत तीन युवकों ने बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने अपने मोबाइल से घटना को रिकॉर्ड करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। भागने के दौरान हुई हाथापाई में पीड़ित का मोबाइल और पर्स वहीं गिर गया। पर्स में कुछ नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व बैंक एटीएम कार्ड थे। बाद में तलाशने पर भी सामान नहीं मिला। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि मामले बुधवार को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.