Dehradun News: गोवर्धन पूजा पर भजन-कीर्तन के बाद अन्नकूट भंडारा वितरित
देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून। पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर भजन-कीर्तन और छप्पन भोग के बाद अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान चंद्र मोहन आनंद, प्रेम भाटिया, गौरव कोहली, गोपी गोगिया, डाली रानी मोहन और कपिल गोगिया ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। आचार्य बलराम जोशी ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाए रखा था। गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और उसके संरक्षण का संदेश देती है। मंदिर के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि मंदिर में करीब 70 वर्षों से कार्तिक मास में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बेड़िया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.