Dehradun News: गोल्फकार्ट संचालकों ने शहीद स्थल पर 72 घंटे की भूख हड़ताल की शुरू
देहरादून, सितम्बर 30 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। छह माह से नगर पालिका द्वारा गोल्फकार्ट संचालन बंद किए जाने से भुखमरी का दंश झेल रहे गोल्फकार्ट संचालकों ने सुनवाई न होने पर नगर पालिका व प्रशासन के विरोध में 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी।मजदूर संघ के बैनर तले शहीद स्थल पर तीन दिवसीय शुरू हुई हड़ताल में संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह डुंगरियाल और राजेश प्रसाद भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके समर्थन में विजय सिंगवान, शंकर मियां, लख्खी लाल, दाता राम आदि धरने पर बैठे। इस दौरान संचालकों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जब तक गोल्फकार्ट संचालकों की समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक तीन दिन हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद भी समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। बताया गया कि वर्ष 2025 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.