देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में 14वीं गढ़वाल राइफल्स के 50वें स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) धूममान से मनाई गई। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही पूर्व सैनिकों ने पुरानी यादें साझा कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। मंत्री ने अपनी सैन्य पृष्ठभूमि को याद करते हुए बताया कि 1 सितंबर 1976 को कर्नल सौंधी के नेतृत्व में गठित इस बटालियन में उन्होंने स्वयं सिपाही के रूप में सेवा दी थी। वर्तमान में बटालियन भटिंडा (पंजाब) में तैनात है। उन्होंने कहा कि सैन्य अनुशासन के कारण ही वे आज राजनीति में जनसेवा कर पा रहे हैं। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन, राज्य में सैन्यधाम निर्माण औ...