देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: देहरादून। गोल्डन क्लब की ओर से सोमवार को होटल कैलिस्टा में दीपावली और करवाचौथ का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा और मां काली के नृत्य की प्रस्तुति से हुई। इसमें किरण गोयल और विनी घेरा ने भाग लिया। इस अवसर पर मोमबत्ती सजाने और रंगोली बनाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। पारंपरिक परिधानों और आकर्षक श्रृंगार में पहुंचीं महिलाओं ने नृत्य और संगीत के साथ उत्सव का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष मीरा गुप्ता, सचिव पूनम गर्ग, कोषाध्यक्ष कमल वडेरा सहित आभा शर्मा, निर्मल गोयल, पुष्पा भल्ला, शालू, मिथिलेश, वंदना भार्गव, दीपिका कपूर, सुशीला जखवाल और पूनम शेखर आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: हवन-पूजन कन्या ...