देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: गोर्खाली सुधार सभा चंद्रबनी शाखा का वार्षिक अधिवेशन में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति बांटीग गई। रविवार को गोर्खा संघ चंद्रबनी परिसर में अधिवेशन संघ के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद और सचिव मधुसूदन शर्मा का पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष स्व. पदम शाही के आकस्मिक निधन के कारण आगामी चुनाव तक राजेश मल्ल को सर्वसम्मति से शाखा का नया कार्यभार सौंपा गया। अधिवेशन में शाखा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा की भावी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं आयुष गुरुंग, कौस्तुभ, सिद्धि, अस्मिता, विराट, उदय, चिराग, दक्षा, वंदना, हर्षित, वरद...