Dehradun News: गोपाष्टमी पर गौशाला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मेयर ने की गोमाता की पूजा-अर्चना
देहरादून, नवम्बर 17 -- Dehradun News: रुड़की। गोपाष्टमी के पर्व पर मंगलवार को गौशाला में गोमाता की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गौशाला पहुंचकर गायों को तिलक लगाकर पूजा कर रहे हैं और उन्हें गुड़, हरा चारा आदि खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल भी गौशाला पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान के साथ गोमाता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गौशाला में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकर्षक आकृति भी तैयार की गई है। दोपहर बाद गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना शुरू होगी। इसके बाद श्रद्धालु गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। यह भी पढ़ें- गोपाष्टमी पर क्यों की जाती है गाय और बछड़ों की पूजा? मध्यप्रदेश के ऊन गांव में होता है भव्य महो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.